Breaking News
Home / breaking / मुख्यमंत्री खट्टर केे फंक्शन में महिलाओं की चुन्नियां उतरवाईं

मुख्यमंत्री खट्टर केे फंक्शन में महिलाओं की चुन्नियां उतरवाईं

 

भिवानी। भारतीय मूल्यों और नारी अस्मिता का ढोल पीटने वाली बीजेपी अपने ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार की हरकत से शर्मिंदा होने को मजबूर हो गई। एक सरकारी फंक्शन में महिलाओं से उनकी चुन्नी उतरवा ली गई। बाद में कई महिलाओं की चुन्नियां चोरी भी हो गईं और महिलाओं को बिना चुन्नी के ही घर लौटना पड़ा।

 

यह शर्मनाक वाकिया शनिवार को भिवानी में हुए हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह का है। पंचायती राज मंत्री ओपी धनकड़ ने समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आमंत्रित किया था। इस पर भीम स्टेडियम में बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता सदस्य पहुंचीं। इनमें से कुछ महिलाओं ने काले कपड़े पहने थे। उन्हें पंडाल में घुसने ही नहीं दिया गया। प्रशासन को खट्टर के खिलाफ प्रदर्शन का डर था।
महिलाओं को चुन्नी उतारने या बदलने की शर्त पर एंट्री दी गई। इस शर्मनाक वाकये के कारण महिलाओं को असहज स्थिति से तो गुजरना पड़ा ही, बल्कि कई महिलाएं वापस लौट गई।
कार्यक्रम के बाद कई महिलाओं की चुन्नी भी गायब हो गई, जिसे पुलिस ने उतरवाया था. ऐसे में उन्हें बिना चुन्नी के ही घर लौटना पड़ा।

विपक्ष ने खोला मोर्चा

विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने इस घटनाक्रम पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यह महिलाओं का अपमान है। सीएम खट्टर को इस वाकये पर जवाब देना होगा। सीएम को शायद यह अहसास नहीं कि महिलाओं का सम्मान कैसे होता है। चुनरी व दुपट्टा महिलाओं की इज्जत होती है। इसे उतारकर महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ किया है।

 

यह भी पढ़ें

बीजेपी सरकारों की जमकर हो रही थू-थू, वोटों की राजनीति पर धिक्कार

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …