Breaking News
Home / breaking / स्कूल में मिड डे मील बनाते समय कूकर फटा, 3 महिलाएं झुलसी, बच्चे बचे

स्कूल में मिड डे मील बनाते समय कूकर फटा, 3 महिलाएं झुलसी, बच्चे बचे

जालंधर। जालंधर शहर के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील का भोजन बनाते वक्त गैस चूल्हे पर चढ़ा कूकर अचानक फट गया। इससे भोजन की तैयारी में जुटी तीन महिलाएं झुलस गई। इनमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गनीमत रही कि स्कूल के बच्चे बाल-बाल बच गए।

हादसा घनी आबादी क्षेत्र बूटा मंडी के इलाके में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में घटित हुआ। वहां सुबह महिला कर्मचारी जब खाना बना रही थी तो अचानक गैस पर रखा कूकर फट गया। उस वक्त स्कूल के अंदर कई बच्चे मौजूद थे।

गनीमत रही कि कोई बच्चा इसकी चपेट में नहीं आया। इस घटना से स्कूल समेत आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

हादसे में झुलसी महिलाओं को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …