Breaking News
Home / breaking / जंगलराज : गर्भवती से सामूहिक दुष्कर्म, हालत नाजुक

जंगलराज : गर्भवती से सामूहिक दुष्कर्म, हालत नाजुक

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उझानी थाना क्षेत्र के कछला गांव में  बदमाशों ने एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बेहोश पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उझानी के पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बताया कि 28 साल की गर्भवती महिला सुबह खुले में शौच के लिए घर से अकेले निकली थी। वहीं से बदमाश उसे अगवा कर ले गए और एक सरसों के खेत में हाथ-पैर बांध कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

सीओ ने बताया कि जब महिला की हालत खराब हो गई, तब अपराधी उसे नग्नावस्था में ही छोड़कर फरार हो गए। काफी देर तक उसके घर वापस न होने पर परिजनों ने खोजबीन की तो उसे बेहोशी की हालत में खेत में पाया। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

उन्होंने बताया कि महिला बेहोश है, उसे इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके होश में आने के बाद ही अपराधियों की पहचान संभव है।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …