Breaking News
Home / breaking / नाजायज सम्बन्ध के शक में पत्नी की हत्या कर गढ़ी आत्महत्या की कहानी

नाजायज सम्बन्ध के शक में पत्नी की हत्या कर गढ़ी आत्महत्या की कहानी

सहारनपुर। पत्नी के गैर मर्द से नाजायज सम्बन्ध के शक में एक युवक पत्नी की हत्या कर दी। उसने मामले को आत्महत्या का रूप देना चाहा लेकिन कामयाब नहीं हो सका। चिलकाना थाना पुलिस ने विवाहिता की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि मनोहरपुर गांव में महिला बिमलेश की संदिग्ध मृत्यु की जांच करने पर खुलासा हुआ कि उसकी हत्या उसके पति गोवर्धन ने की थी।

सख्ती से पूछताछ करने पर आराेपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इससे पहले गोवर्धन ने पुलिस को गुमराह किया था कि उसकी पत्नी बिमलेश के गांव निवासी विक्रम के साथ अनैतिक संबंध थे। प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर उसने जहर खाकर जान दे दी थी।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बिमलेश की मौत जहर खाने से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद चिलकाना पुलिस ने गोवर्धन को उसके गांव से गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस पर उसने पत्नी हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आज उसे जेल भेज दिया।

Check Also

पेट्रोलियम कम्पनियों ने फिर बढ़ाई पेट्रोल में एथोनॉल की मात्रा

-अब 14 प्रतिशत एथोनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री शुरू – रेट में कोई कटौती नहीं, …