Breaking News
Home / breaking / नौसेना ने समुद्री चक्रवात में फंसे 38 भारतीयों को सुरक्षित रेस्क्यू किया

नौसेना ने समुद्री चक्रवात में फंसे 38 भारतीयों को सुरक्षित रेस्क्यू किया

 
नई दिल्ली। समुद्री चक्रवात मेकुनु के कारण यमन के सोकोत्रा आईलैंड में फंसे 38 भारतीयों को भारतीय नौसेना ने सुरक्षित निकाल लिया है। नौसेना ने भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन निस्तार चलाया और आईएनएस सुनयना को तैनात किया। चक्रवात ने ओमान और सोकोत्रा आईलैंड को बुरी तरह से प्रभावित किया है। बड़ी संख्या में घरों को नुकसान पहुंचा है।
 
नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि ये भारतीय 24 मई को मेकुनु चक्रवात के कारण सोकोत्रा में फंस गए थे।
सुनयना रविवार तड़के सोकोत्रा तट पहुंचा। वहां फंसे भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है। फंसे भारतीयों को तुरंत मेडिकल मदद के साथ भोजन, पानी के साथ ही उनको परिजनों से बात करने के लिए टेलीफोन सुविधा मुहैया कराई गई। 

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …