Breaking News
Home / breaking / मानसून : 13 राज्यों में आज तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

मानसून : 13 राज्यों में आज तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

 

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण के करीब सभी राज्यों, बंगाल की खाड़ी, असम और अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है। दक्षिण के अधिकांश इलाकों में रविवार को तेज हवाओं और गरज- चमक के साथ बारिश हुई। कर्नाटक के कई इलाकों में 7 सेमी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात हैं। नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया है।

 

सोमवार को मध्यप्रदेश, प. बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र के विदर्भ-काेंकण, गोवा, तमिलनाडु, तेलंगाना, अंदरूनी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

  कर्नाटक में बारिश से पिछले 24 घंटों में हुई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। मानसून के महाराष्ट्र और गाेवा की ओर बढ़ने की सभी परिस्थितियां अनुकूल हैं। यहां पिछले दो दिनों से बीच-बीच में बारिश हो रही है।
अगले दो-तीन दिनों में मानसून त्रिपुरा, मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र अौर सिक्किम पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …