Breaking News
Home / breaking / 1800 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े अमित शाह

1800 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े अमित शाह

नई दिल्ली। बीजेपी का साइबर अटैक शुरू हो चुका है। दिल्ली की भाजपा इकाई ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सैकड़ों व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं और हर ग्रुप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सदस्य बनाया गया है ताकि उन्हें सीधे सूचना मिल सके।
दिल्ली की भाजपा इकाई 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मंडल स्तर पर टीमों का नए सिरे से गठन कर रही है और पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को व्हाट्सएप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाने में जुट गई है।
दिल्ली भाजपा इकाई के मीडिया मामलों के प्रमुख एवं सोशल मीडिया इकाई के सह प्रभारी नीलकांत बख्शी ने बताया कि हम पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।
अब तक  1800 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं और इसकी संख्या बढ़ ही रही है। इस कदम का लक्ष्य सीधे सूचना मुहैया कराना और फर्जी खबरों पर रोक लगाना है। व्हाट्सएप के हर ग्रुप में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली के भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी के संपर्क नंबर होंगे।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …