Breaking News
Home / breaking / माहेश्वरी समाज आज मनाएगा दीपावली स्नेह मिलन समारोह, प्रतिभाओं का सम्मान होगा

माहेश्वरी समाज आज मनाएगा दीपावली स्नेह मिलन समारोह, प्रतिभाओं का सम्मान होगा

 

अजमेर। श्री महेश कल्याण समिति रामनगर के तत्वावधान में अजमेर रामनगर क्षेत्र के माहेश्वरी समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह 14 नवम्बर बुधवार को महेश वाटिका विनायक विहार गोकुल धाम के पास रामनगर अजमेर में मनाया जायेगा।


संगठन मंत्री मुकेश मून्दडा ने बताया कि कार्यक्रम सायं 6 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें माहेश्वरी सखी मंडल के तत्वावधान में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को चेयर रेस खिलाई जायेगी। प्रथम 50 आने वाली महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे और फास्ट हाउजी भी खिलाई जायेगी।

क्षेत्र में निवास करने वाले माहेश्वरी बंधुओं के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। 75 वर्ष से अधिक आयु वाले सीनियर सीटिजन्स को भी सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष घनश्याम सोमानी ने बताया कि कार्यक्रम उपरांत सहभोज का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह में बच्चों को पुरस्कार सुभाष मून्दडा की तरफ से दिए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक महेश सोमानी और सुभाष मून्दडा हैं।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …