Breaking News
Home / breaking / समाज सेविका का यौन उत्पीड़न, पूर्व पार्षद समेत अन्य अरेस्ट

समाज सेविका का यौन उत्पीड़न, पूर्व पार्षद समेत अन्य अरेस्ट

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर नगर पालिका (केएमसी) के पूर्व पार्षद, उसकी पत्नी समेत छह अन्य लोगों को पुलिस ने एक समाज सेविका के साथ कथित यौन उत्पीडन के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता एक समाज सेविका है और राजदत्ता कालोनी के कस्बा बावडा इलाके में रहती है। मुख्य आरोपी उसकी पत्नी और पांच अन्य लोग महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे थे लेकिन महिला ने उनके जबरन शारीरिक संबंध की मांग को ठुकरा दिया जिसके कारण आपस में झगडा हुआ और दो लोग तथा पीड़िता भी घायल हो गई।

इस घटना के बाद महिला ने पुलिस में पूर्व पार्षद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ वर्ष 2015 से यौन शोषण हो रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व पार्षद प्रदीप बालासाहब उलपे (42) उसकी पत्नी प्रियंका (27) के अलावा राजेन्द्र उलपे (24), अभिजीत पाटिल (31), केतन उलपे (24), विश्वजीत बिरंजे (23) और जीवन आनंदराव पडालकर (27) को गिरफ्तार कर लिया।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …