Breaking News
Home / breaking / पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी राहत, जानिए अब रेट कितना रहा

पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी राहत, जानिए अब रेट कितना रहा

नई दिल्ली/अजमेर। पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार गिरावट जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत कम होने की वजह से ये कटौती मुमकिन हो पा रही है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे और डीजल 29 पैसे की कमी आई है।

जबकि अजमेर में आज पेट्रोल के दाम में 21 पैसे और डीजल के दाम में 27 पैसे की कमी हुई है। आज अजमेर में पेट्रोल 72.03 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा।

 

दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 71.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है और डीजल का भाव 66.39 रुपए पहुंच गया है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम आज 77.29 रुपए और डीजल का दाम 69.48 रुपए दर्ज किया गया है, वहीं कोलकता में आज पेट्रोल की कीमत 73.75 और डीजल की कीमत 68.12 रुपए हुई।

 

आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र में ये रेट रहेंगे।

अजमेर में आज के रेट

Date.       04-DEC-18

Petrol.           72.03

Diesel.          68.39

Power.          74.86

Turbo.           71.60

बीते कल के रेट

Date.  03.12.2018

Petrol.          72.24

Diesel.        68.66

POWER       75.07

TURBO         71.87

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …