Breaking News
Home / breaking / प्यार में अंधी विवाहिता ने मासूम बेटे के सामने प्रेमी संग की आत्महत्या

प्यार में अंधी विवाहिता ने मासूम बेटे के सामने प्रेमी संग की आत्महत्या

मथुरा। मथुरा के एक होटल में शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। मृतक का महिला का मासूम बेटा भी होटल के कमरे में मौजूद था। जिसने शोर मचा कर इस बारे में सबको जानकारी दी।

दरअसल, मृतक अलीगढ़ महिला अलीगढ़ की रहने वाली है। महिला और उसके प्रेमी ने होटल में कमरे सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के घरवालों को उनके संबंध होने की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद दोनों ने ऐसा कदम उठाया।

जब महिला के 7 वर्षीय बेटे ने दोनों को तड़पते हुए देखा तो उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। जिसके बाद आस-पास के लोग दौड़े चले आए। उन्होंने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार दोनों अलीगढ़ के रहने वाले थे और करीब तीन साल से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 31 जनवरी को महिला अपने घर से 7 साल के बेटे के साथ कोसीकलां में बहन के घर जाने की बात कहकर निकली और प्रेमी के साथ यहां पहुंच गई।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …