Breaking News
Home / breaking / सेक्स रैकेट का भंडाफोड, दो लड़कियां मुक्त

सेक्स रैकेट का भंडाफोड, दो लड़कियां मुक्त

मैसुरु। कर्नाटक के मैसुरु में केंद्रीय अपराध शाखा पुलिस ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर एक मसाज पार्लर पर छापा मारकर दो लोगों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया और दो लड़कियों को मुक्त कराया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने ‘रेड रोज मसाज पार्लर’ पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया और दो लड़कियां को मुक्त कराया जिनमें से एक नेपाल की निवासी है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शिवराज (28) और महादेव (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 12570 रुपए और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

इस संबंध में मंडी थाने में शिकायत दर्ज की गई है। केन्द्रीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त बीआर लिंगप्पा और अन्य ने यह अभियान चलाया था।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …