Breaking News
Home / breaking / डिम्पल यादव के साथ पूनम सिन्हा ने लखनऊ में किया रोड शो

डिम्पल यादव के साथ पूनम सिन्हा ने लखनऊ में किया रोड शो

 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुये शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने लखनऊ सीट से समाजवादी पार्टी(सपा) उम्मीदवार के रूप मेें अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद रोड शो किया।

पूनम सिन्हा के रोड शो में सपा अध्यक्ष अखिलेश की पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव और शत्रुघ्न सिन्हा, मंत्री अभिषेक मिश्र मौजूद थे। सुबह गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा अपने बेटे के साथ पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचीं। पर्चा भरने के बाद उनका काफिला सपा कार्यालय पहुंचा।

 

सपा कार्यालय से रोड शो शुरू हुआ और हजरतगंज होते हुए पुन: कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां उन्होंने दूसरे सेट का पर्चा भरा। इस पहले हजरतगंज में व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

सिन्हा लखनऊ से सपा, बसपा और रालोद गठबंधन की संयुक्त उम्मीदवार हैं। वह लखनऊ सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस सीट से आचार्य प्रमोद कृष्णम को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने भी आज ही अपना नामांकन दाखिल किया।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …