Breaking News
Home / breaking / एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बोलीं- भोपाल की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर पर कत्ल का आरोप

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बोलीं- भोपाल की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर पर कत्ल का आरोप

भोपाल। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि भोपाल की भाजपा प्रत्याशी पर कत्ल जैसे संगीन मामलों के आरोप हैं।

भास्कर ने यहां एक सामाजिक संगठन के कार्यक्रम में ये बात कही। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भोपाल की भाजपा उम्मीदवार ऐसी हैं जिन पर आतंक का आरोप है। कत्ल का आरोप है।

 

उन्होंने कहा कि वे भोपाल किसी भी उम्मीदवार का प्रचार करने नहीं आई हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हैं। राहुल गांधी बेहतर काम कर रहे हैं और बेहतर प्रधानमंत्री हो सकते हैं। भोपाल संसदीय सीट पर भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …