Breaking News
Home / breaking / शादी के लिए लड़का देख घर कर लौटी युवती ने लगाई फांसी

शादी के लिए लड़का देख घर कर लौटी युवती ने लगाई फांसी

Demo pic

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में शादी के लिए झांसी से एक लड़का देख कर लौटी एक युवती ने फांसी लगा ली।

अमोला थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम सलैया में कल रात अपने घर में फांसी लगाकर एक युवती द्वारा आत्महत्या कर ली गई। युवती रजनी लोधी (20) ग्वालियर में नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही थी। वह अपने गांव सलैया आई हुई थी।

उसके परिजन गत रविवार को झांसी में उसे एक लड़का दिखाने के लिए ले गए थे। उसके विवाह की बातचीत चल रही थी। झांसी से लौटने के बाद युवती ने कल रात फांसी लगा ली।

वहीं कोलारस में कल रात एक विवाहित महिला रजनी (28) ने अपने घर के पास बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रथम जानकारी में आत्महत्या किए जाने का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …