Breaking News
Home / breaking / पूर्व क्रिकेटर और उनकी पत्नी पर ठगी का मामला दर्ज

पूर्व क्रिकेटर और उनकी पत्नी पर ठगी का मामला दर्ज

नई दिल्ली। एक बार फिर भारतीय पूर्व क्रिकेटर पर ठगी का केस दर्ज हुआ है। जी हाँ, इस बार पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, उनकी पत्नी फरहीन, बेटे, सहयोगी संजीव गोयल और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इन सभी के खिलाफ ठगी, जालसाज़ी और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

बता दें, दिल्ली के मालवीय नगर थाने में सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। शिकायत में बताया गया कि लंदन में रहने वाली महिला ने शिकायत दी कि मालवीय नगर स्थित सर्वप्रिय विहार में दूसरी मंजिल पर उनका फ्लैट है। पहली मंजिल पर पूर्व क्रिकेटर अपने परिवार के साथ रहते हैं।

महिला का आरोप है कि फर्जी कागजात बनवाकर उनके फ्लैट का ताला तोड़ा गया और पूरा सामान चोरी कर लिया गया। अभी प्रभाकर के दोस्त वहां अवैध रूप से रह रहे हैं। यही नहीं महिला को जान से मारने की भी धमकी दी गई।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …