Breaking News
Home / breaking / पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम उल्लंघन, एक जवान शहीद

जम्मू। पाकिस्तान ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का फिर से उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया।

रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि शुक्रवार तड़के पाकिस्तान की तरफ से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान एक जवान शहीद हो गया।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के आज तड़के करीब ढ़ाई बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान एक जवान शहीद हो गया।

 

इससे पहले पांच अगस्त को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …