Breaking News
Home / breaking / मुलायम सिंह यादव की फिर बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

मुलायम सिंह यादव की फिर बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की फिर अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके चलते उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह के पेट में तकलीफ है।

इस बारे में महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने बताया कि मुलायम सिंह को पेट में दर्द था। उनके शरीर की जांच के लिए उन्हें मुंबई लाया गया है। उनकी रूटीन जांच होती रहती है। कोई खास समस्या नहीं है।

रविवार शाम को उन्हें लखनऊ वापस भेज दिया जाएगा। कुछ सपा कार्यकर्ता और रिश्तेदार मुलायम के साथ हैं।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …