Breaking News
Home / देश दुनिया / सलमान खान को जान से मारने की धमकी

सलमान खान को जान से मारने की धमकी

salman khan 3
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी पुलिस कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन करके दी है। हालांकि अभी एफआईआर नहीं दर्ज की गई। लेकिन मामला सलमान से जुड़ा है तो इसलिए पुलिस जांच में जुट गई है।

बीते सप्ताह किसी शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि वह सलमान को जान से मार देगा। उसने अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दी और फोन तुरंत काट दिया। फोन रिसीव करने वाले कर्मचारी ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। समझा जा रहा है कि यह किसी की शरारत हो भी सकती है। पुलिस ने उस जगह का पता लगा लिया है जहां से फोन किया गया था।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *