Breaking News
Home / breaking / VIDEO : सीताहरण देखकर भावुक हुए ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी

VIDEO : सीताहरण देखकर भावुक हुए ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी

 

मुम्बई। कोरोना वायरस लॉकडाउन में इन दिनों दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण का पुनः प्रसारण किया जा रहा है। टीवी की दुनिया में इतिहास रच चुके इस धारावाहिक को वापसी पर भी वैसा ही प्यार मिल रहा है। साथ ही, उन कलाकारों के बारे में भी दिलचस्प जानकारियां सामने आ रही हैं, जिन्होंने रामायण में विभिन्न किरदार निभाये थे। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखिए वीडियो

 

इस वीडियो में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी को सीता-हरण वाला एपिसोड देखते हुए दिखाया गया है। इस दौरान उन्हें इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है।

रामायण का प्रसारण 1987-88 में हुआ था और अब अरविंद त्रिवेदी की उम्र 82 साल के पार है। अरविंद त्रिवेदी ने जिस शिद्दत से रावण का किरदार निभाया था, वो आज भी याद किया जाता है। रावण का अंहकार, उसकी हंसी और अभिमान को अरविंद त्रिवेदी ने सफलतापूर्वक पर्दे पर उतारा था। ऐसे में सीता-हरण के उस दृश्य को देखकर उनका भावुक होने लाज़िमी। वीडियो में अरविंद त्रिवेदी को हाथ जोड़ते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर कई जगह शेयर किया गया है।

ऐतिहासिक सफलता

रामायण का निर्माण-निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। शो में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दारा सिंह ने हनुमान के किरदार निभाये थे। दोबारा प्रसारण में शो के चार एपिसोड्स को 170 मिलियन से अधिक दर्शक मिले थे, जो एक रिकॉर्ड है। वहीं, इस शो की बदौलत डीडी नेशनल ने टीआरपी चार्ट में भी बाज़ी मार ली है। डीडी नेशनल 13वें हफ़्ते में सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बन गया।

रामायण में काम करने वाले कई कलाकार इस दुनिया को अलविदा भी कह चुके हैं। इनमें सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन तो री-टेलीकास्ट के दौरान ही हुआ था। हनुमान जी बने दारा सिंह, मंथरा बनीं ललिता पवार, मेघनाद बने विजय अरोड़ा, कौशल्या बनीं जयश्री गडकर भी स्वर्ग सिधार चुके हैं।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …