Breaking News
Home / breaking / पुलिस की चेतावनी ने उड़ाई गंजे लोगों की नींद

पुलिस की चेतावनी ने उड़ाई गंजे लोगों की नींद

नई दिल्ली। भारत सहित कई देशों में गंजा होने को सम्पन्नता की निशानी माना जाता हो लेकिन पूर्वी अफ्रीका के देश मोज़ैमबीक में गंजों के सिर पर आफत आई हुई है। वहां तंत्र-मंत्र और अन्धविश्वास के चलते कोई गंजे लोगों की हत्याएं कर रहा है। ऐसे में पुलिस ने गंजों को सावधान रहने का अलर्ट जारी कर रखा है।

 

पुलिस ने गंजे लोगों के लिए हिदायत जारी कर आशंका जताई है कि उनपर हमला हो सकता है और उनकी हत्या की भी कोशिश की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि अंधविश्वास से जुड़ी मान्यताओं के कारण गंजे लोगों को निशाना बनाया जा सकता है। हाल ही 2 गंजे लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। माना जा रहा है कि इन दोनों को मारने के बाद उनके शरीर के अंगों का इस्तेमाल तंत्र-मंत्र और काला जादू से जुड़ी चीजों के लिए किया गया।


पिछले दिनों जिन दो गंजे लोगों की हत्या हुई, उनमें से एक का सिर उसके धड़ से अलग कर दिया गया था। इस शख्स का सिर गायब था। साथ ही, उसके कई अंग निकाल लिए गए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘लगता है कि इन लोगों की हत्या अंधविश्वास से जुड़ी मान्यताओं की वजह से हुई है। स्थानीय लोगों को लगता है कि गंजे लोग अमीर होते हैं।’

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …