Breaking News
Home / breaking / 8 जून गुरुवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

8 जून गुरुवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

 

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, वार गुरुवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 16.17 बजे बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ

 

 

मेष :- आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें और हो सके तो प्रवास स्थगित करें।

वृषभ :- आज आपको गृहस्थजीवन में सुख का अनुभव होगा। लक्ष्मी जी की आकस्मिक कृपा से धन लाभ के आसार हैं।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है, परंतु खर्च सही काम में होगा।

कर्क :- समय अनुकूल नहीं है। आज का दिन शांतिपूर्वक बिताएं तो बेहतर रहेगा। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक आरोग्य अच्छा नहीं रहेगा।

सिंह :- आज आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ तथा मानसिक रूप से व्याकुल रह सकते हैं। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है।

कन्या :- किसी भी कार्य में सोच-समझकर कोई निर्णय लें। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी।

तुला :- आज आपका मनोबल कमजोर रहेगा। इसलिए किसी निर्णय पर आना कठिन हो सकता है। नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें।

वृश्चिक :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजन से भेंट या उपहार मिल सकता है।

धनु :- आज का दिन आपके लिए कठिन रह सकता है। परिवारजन के साथ संयम से बातचीत करें। उनसे बहस तथा दुख हो सकता है। धन खर्च होगा।

मकर :- मित्रों, सम्बंधियों से मुलाक़ात की वजह से आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा।

कुंभ :- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन :- मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव होगा।व्यर्थ ही खर्च होगा।

 

 

Check Also

जम्मू हादसा : अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन से 11 शव लाए मथुरा, घरों में मची चीख पुकार

  मथुरा। जम्मू के अखनूर हादसे में 22 लोगों की मौत के बाद शनिवार शाम ट्रेन …