Breaking News
Home / अज़ब गज़ब / vicki donor : ये है 54 बच्चों का पिता

vicki donor : ये है 54 बच्चों का पिता

rooni
नाम से नहीं तो ना सही लेकिन जैविक रूप से तो वह अब तक 54 बच्चों का पिता बन चुका है। ये शख्स है ब्रिटेन का डेकलन रूनी जो 2 साल में 54 बच्चों का पिता बन चुका है। रूनी अपना स्पर्म डोनेट करता है जिसके चलते अभी तक 17 लड़के और 14 लड़कियां हुई हैं। उसके खुद के आठ बच्चे हैं जो चार अलग-अलग महिलाओं से हुए हैं। रूनी का कहना है वह जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए ऐसा करता है। 43 साल के रूनी ने अभी तक 31 महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर मां बनने में मदद की है।

पिछले साल उसने स्पर्म डोनेशन के लिए वेबसाइट भी शुरु की थी। अभी 15 और महिलाएं उनके स्पर्म की वजह से प्रेगनेंट हैं। इसके बाद उसका आंकड़ा 69 हो जाएगा। खास बात यह है कि रूनी इस बात के लिए पैसे नहीं लेता। वह स्पर्म डोनेट करने के लिए लंबी यात्राएं भी करता है और इस दौरान केवल आने जाने का खर्च लेता है। स्पर्म डोनेशन के लिए रूनी ने स्मार्टफोन एप भी शुरु की है। वह अपने काम का फेसबुक पर भी प्रचार करता है।

रूनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि महिलाएं जैसे चाहें वैसे प्रेगनेंट हो सकती है। वे चाहें तो स्पर्म लेकर ऐसा कर सकती है या फिर उनके साथ सेक्स संबंध बनाकर भी ऐसा कर सकती है। रूनी दावा करता है कि कई महिलाओं के साथ संबंध बना चुका है। उसने साफ किया संबंध केवल मदद के लिए बनाए न कि मौज मस्ती के लिए। वेबसाइट पर लिखा है कि यह सेवा लेस्बियन, बाय सेक्सुअल, हेट्रो सेक्सुअल और अकेली महिलाओं के लिए है। रूनी ने कभी महिलाओं की पहचान उजागर नहीं की। इस काम की आलोचना पर वह कहता है कि इसमें कुछ बुरा नहीं है। मैंने महिलाओं का घर बसाने के लिए यह सब किया है।

Check Also

अंतिम संस्‍कार की चल रही थी तैयारी, अचानक खोल ली आंखें, सब कुछ कैमरे में कैद

नई दिल्‍ली. एक वक्‍त था जब हम केवल किस्‍से कहानियों  में सुना करते थे कि किसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *