Breaking News
Home / breaking / आज 9 मार्च शुक्रवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें राशिफल

आज 9 मार्च शुक्रवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें राशिफल

चैत्र मास, अष्टमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2084, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 30.01 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ, शीतलाष्टमी पूजन

मेष :- आज परेशानी में डालने वाले निजी मामलों से दूर रहें। आज किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। कारोबार से जुड़ी यात्रा होगी। ऐसी यात्रा में आपका ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। ऑफिस में कामकाज भी ज्यादा रहेगा और माहौल भी बोझिल हो सकता है। आज अपने मित्रों को कोई पार्टी दे सकते हैं। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। घटती घरेलू जिम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें आपको बैठकर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की जरूरत है।

वृषभ :- आज आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को प्रभावित कर सकते हैं। पेट संबंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव करा सकती है। नौकरी व्यवसाय में विघ्न आ सकता है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है। आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे।

मिथुन :- आज आपको सावधान रहना होगा कुछ लोग आपके व्यवहार को गलत अर्थ दे सकते हैं। आप वैचारिक तौर पर व्यस्त होंगे। आज आपका विचार खुद पर रहेगा। पति पत्नी के बीच चल रहे संबंधों को लेकर चल रही समस्याएं हल हो सकती है। आज आप जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े। आज कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं इसलिए सावधान रहें। पिछले कुछ दिनों में आपको आर्थिक मामलों में अच्छा फायदा हुआ है, सो आज मौज मस्ती के लिए कुछ खर्च करने का मौका है। आत्म-विश्वास बनाए रखें, आज आप किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे।

कर्क :- आज आपको घर-परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपका जीवनसाथी किसी खूबसूरत सरप्राईज से आपका दिन बना सकता है।

सिंह :- आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेंगी। लेकिन मन अशांत रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा। आज यह समय आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा और आपकी पार्टनर आपसे बहुत संतुष्ट रहेगी।

कन्या :- आपको धन कमाने के बहुत सारे मौके मिलने वाले है। व्यापार और उद्योग के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते है। प्रेम सम्बंधो में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। आज आप एक साथ परियोजनाओं के साथ बहुत अधिक बोझ महसूस कर सकते हैं। आपका दिन थोड़ी देर से शुरू हो जाएगा क्योंकि आप अपने आप को बाहर कर सकते हैं। आप दूसरे के बाद काम के दुष्चक्र में पकड़े गए हैं। अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करें और यदि संभव हो तो ब्रेक लें आपकी वित्तीय स्थिति चिकनी होती है और आपको अपने निवेशित पैसा पर भी रुचि मिल सकती है।

तुला :- आज शैक्षणिक मोर्चे पर किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको और अधिक ध्यान लगाने की जरुरत हो सकती है। प्रेमी के खराब मूड को सही करने में सफल रहने की उम्मीद है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें, क्योंकि उनका मिजाज पहले से ही खराब है इसके चलते दिन खराब हो सकता है। आज आपको वे काम करने चाहिए, जो आपके स्वास्थ्य और सौन्दर्य में सुधार करने में मदद करें। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी जिसके चलते दान-पुण्य और धार्मिक आयोजनों में धन खर्च होगा।

वृश्चिक :- आज दूसरों की जरूरतें आपको आसानी से समझ में आ जाएंगी। शाम को भाइयों और पड़ोसियों के साथ समय बीतेगा। विवादों में सफलता मिल सकती है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें, उनकी बात को अच्छे सुने और उन्हे समझने का प्रयास करें। बोझिल और आलसी रवैये के चलते आपको हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं। काम में देरी करने की वजह से कुछ नुकसान भी होगा। अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो माल लेने में चूक ना करें। बिजनेस से जुड़े लोग अपने नए आईडिया अभी किसी से भी शेयर ना करें नहीं तो कोई उनका गलत फायदा उठा सकता है। अध्ययन में बेहतर विकल्प मिलने से युवा उत्साहित रहेंगे।

धनु :- आज आप आलस्य व थकान का अनुभव करेंगे। कोर्ट-कचहरी के लंबित पड़े कार्य संपन्ना होंगे। प्रेमियों के लिए समय उपयुक्त नहीं है। आय में सुधार होगा। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ कड़े फैसले लेने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसे नजरअंदाज ना करें उसका हल निकालने का प्रयास करें। जीवनसाथी को समय दें उनसे बात करें इससे आपके रिश्तों में मधुरता आयेगी। आज कार्यस्थल पर कठिन मेहनत और रचनात्मकता से तय समय से पहले लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।

मकर :- आप अपने जज्बातों पर काबू रखें तो बेहतर होगा। खुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आपको कुछ अच्छे कार्यों का नतीजा धन प्राप्ति या इनाम के रूप में मिल सकता है। व्यापारिक यात्रा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फैसले करने में आपको खासी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। आज ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है।

कुंभ :- आज आप लोग कामों को निपटाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। कागजी काम निपट जाएगा। निवेश के मामले पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। जो लोग अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं उनको आज वह अवसर मिल सकता है और वह अपनी करियर की शुरुआत कर सकते हैं। तकदीर की भूमिका अच्छी है और यह एक आशीर्वाद है, लेकिन तकदीर को जिन्दगी का आधार न बनायें जो कुछ आपकी मेहनत आपको दे सकती है वो कोई ओर चीज नहीं दे सकती। प्रेमी-युगल को कड़ी परीक्षा या विरोध के दौर से गुजरना पड़ सकता है। अनैतिकता से बचना होगा।

मीन :- आज आपका रचनात्मक काम आस-पास के लोगों को अचरज में डाल देगा और आपको काफी सराहना मिलेगी। ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं। अगर आपको बल्डशुगर की समस्या ज्यादा बड़ी लग रही है तो डॉक्टर के पास जाएं। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंक-झोंक होगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की संभव है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। रोजगार प्राप्ति की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …