Breaking News
Home / breaking / गुरु पूर्णिमा 9 जुलाई रविवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़िए आज का राशिफल

गुरु पूर्णिमा 9 जुलाई रविवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़िए आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास, पूर्णिमा तिथि, वार रविवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, गुरु पूर्णिमा

 

मेष :- आज प्रियजनों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण भेंट संभव है। उत्साह और आनंद से समय बीतेगा। नए मित्र बनेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर करेंगें। दिन मंगलकारी। दुस्साहस से बचें।
वृष :- आज प्रबंधन महत्वपूर्ण है। अपनों से सम्बंध बेहतर बने रहेंगे। खुशियां बढ़त पर रहेंगी। संसाधन जुटाने में रुचि रह सकती है। दिन सामान्य शुभ।

मिथुन :- आज आपका साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। जन संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के अच्छे संकेत आगे भी बने रह सकते हैं। तार्किकता पर जोर देंगे। वाणिज्यिक गतिविधियों को गति मिलेगी। दिन उत्साह वर्धक रहेगा।

कर्क :- आज परिवार में सुख बढ़ेगा। रक्त सम्बंधियों से करीबी बढ़ेगी। वार्तालाप प्रभावी रहेगा। भ्रमण पर जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। दिन भव्यता बढ़ाने वाला।

सिंह :- आज प्रमुख योजनाओं एवं कार्यों में तेजी लाने का योग है। यात्रा के संकेत बने हुए हैं। निवेश में जल्दबाजी से बचें। रिश्तों में विश्वास और सहयोग बना रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

कन्या :- आज आप ऐसा कोई कार्य न करें जिससे परिचित असहज हों। आत्मविश्वास बनाए रखें। दिन सामान्य शुभ। ईश्वर का ध्यान करके ही कार्य प्रारम्भ करें।

तुला :- आर्थिक मामलों में आज आपकी अनुकूलता बढ़ेगी। कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। प्रशासनिक मामले पक्ष में रहेंगे। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। दिन पेशेवर ढंग से आगे बढ़ने में सहायक।

वृश्चिक :- आज प्रबंधकीय कार्यों में सक्रियता बनाए रखने का समय है। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रखरता से प्रदर्शन संवरेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पदोन्नति संभव।

धनु :- आपके भाग्य की प्रबलता का लाभ मिलेगा। अपना पक्ष मजबूती से रखें। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है। लक्ष्योन्मुख रहें। कम प्रयास में अधिक सफलता के संकेत हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मकर :- आज आप सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ लक्ष्य पाने में जुट जाएं। शेष सभी पक्ष स्वतः संतुलित होते जाएंगे। साझा प्रयासों को बल मिलेगा। अपने सहयोगी होंगे। दिन आकस्मिक फलकारक।

कुंभ :- आज सत्यवादिता और ईमानदारी बढ़ेगी। निजी जीवन में सुख सुविधा बढ़ेगी। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। दिन उत्तम फलकारक। विवाद और अफवाह से दूरी बनाए रखें।

मीन :- आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। विपक्ष की सक्रियता बनी रह सकती है। सफेदपोश ठग से सतर्क रहें। खानपान में सात्विकता पर जोर दें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

Check Also

 20 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …