Breaking News
Home / breaking / पति के मौसेरे भाई से बढ़ाई नजदीकियां, आखिर एक रात ऐसा हुआ कि…

पति के मौसेरे भाई से बढ़ाई नजदीकियां, आखिर एक रात ऐसा हुआ कि…

बिलासपुर। पति के हाथों आए दिन मारपीट की शिकार होने वाली पत्नी ने आखिरकार तलाक की अर्जी लगाई और पति के मौसेरे भाई के साथ रहने लगी।

 

 

पति को यह इतना नागवार गुजरा कि उसने पत्नी की प्रेमी एवं अपने मौसेरे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर लिया है। घायल प्रेमी को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

तारबाहर पुलिस के अनुसार कोटा क्षेत्र के बेलगहना निवासी विजय विग (40) का विवाह कुछ साल पहले बबली (25) के साथ हुआ था।

शादी के महज कुछ साल बाद ही पति-पत्नी के बीच खटपट शुरू हो गई। विजय अक्सर बबली के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर बबली ने तलाक देने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी। विजय भी तलाक के लिए राजी हो गया। मामला कोर्ट में चल रहा है।

यूं बहके रिश्ते

जवान बबली से पति का साथ छूटा तो उसने अपने ही पति आकाश सिंह ठाकुर (29) से नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया। जल्द ही दोनों के बीच अवैध सम्बन्ध हो गए। यहां तक कि बबली आकाश के साथ उसके घर में ही रहने लगी। इस बात को लेकर पति विजय मन में रंजिश रखने लगा।

बीती रात वह कुल्हाड़ी लेकर आकाश के घर पहुंचा और अचानक उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और फरार हो गया। हमले में आकाश लहूलुहान हो गया।

 

बबली ने पहले उसे जिला अस्पताल फिर सिम्स में भर्ती करा दिया। पुलिस ने घायल आकाश का बयान दर्ज कर आरोपी विजय के खिलाफ धारा 458, 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें

पत्नी के गैर मर्द से थे अवैध सम्बन्ध, पति ने मोबाइल उठाया और…

 

पत्नी के अवैध संबंधों का था शक, चाकू उठाया और ताबड़तोड़…

Check Also

 9 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …