Breaking News
Home / breaking / झटका… आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

झटका… आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

अजमेर। मोदी सरकार के राज में महंगाई के ब्रेक फेल हो चुके हैं। सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर रोज रिकॉर्ड बना रही है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनता को चूस रही हैं। पेट्रो पदार्थों के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है।

यह भी देखें

 

इसी बीच अब पेट्रोल 108 रुपए पार पहुंच गया है। आज गुरुवार को तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 37 पैसे प्रतिलीटर और डीजल 15 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 15-JUL-2021

Petrol         108.09

Diesel         98.73

Power        111.91

Diesel        102.24 

बीते कल के रेट

Date 14-JUL-2021

Petrol         107.72

Diesel         98.57

Power         111.54

Turbo          102.07 

Check Also

9 लाख की सोने की चेन लेकर ग्राहक चंपत, ज्वैलर्स के उड़े होश

कुचामनसिटी. शहर के घाटी कुआं बाजार से ज्वैलर की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवक …