Breaking News
Home / breaking / पीपाड़ में नामदेव समाज के लोगों से मुख्यमंत्री वसुंधरा ने बांटा दर्द

पीपाड़ में नामदेव समाज के लोगों से मुख्यमंत्री वसुंधरा ने बांटा दर्द

न्यूज नजर डॉट कॉम

जोधपुर। ब्यावर गैस दुखान्तिका में 15 नामदेव छीपा समाज बंधुओं सहित 21 लोगों की दर्दनाक मौत से आहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को पीपाड़ में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।


हेलीकॉप्टर से पीपाड़ पहुंचीं राजे ने हनुमान मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। इस हादसे में पीपाड़ के 10 लोगों की मौत हुई है। पूरा शहर इस हादसे से आहत है।

शोकसभा में राजे ने हादसे में एक पुत्र, दो पुत्रवधू व दो पौत्रों को खोने वाली तारादेवी के गले लगकर दुख जताया। इस दौरान राजे की आंखों से आंसू छलक उठे। उन्होंने अन्य पीड़ितों से भी दर्द बांटा।

यह भी पढ़ें

ब्यावर गैस सिलेंडर दुखान्तिका : एक और घायल ने जयपुर में दम तोड़ा, मृतक संख्या 20 हुई

http://www.newsnazar.com/breaking/ब्यावर-दुखान्तिका-पाली-म

सिलेंडर ब्लास्ट : दूल्हे की मां सहित कुल 19 शव निकाले, 1 अब भी लापता

सिलेंडर ब्लास्ट में मृतक संख्या 10 हुई, मुख्यमंत्री वसुंधरा पहुंचीं, छीपा परिवार को बंधाया ढाढस

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …