Breaking News
Home / breaking / मंगलवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए आज का भाग्यफल

मंगलवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए आज का भाग्यफल

Rashifal

वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, वार मंगलवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 25.08 बजे बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ, भगवान नृसिंह जयंती

 

add kamal

मेष :- आज आप दिनभर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है।

वृषभ :- आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे।

keva bio energy card-1

मिथुन :- आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

कर्क :- आज आप संभलकर चलें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। धन का अधिक खर्च होगा। मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखें।

सिंह :- कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज के दिन आपका आरोग्य अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से भी आपको लाभ होगा। भाग्यवृद्धि होने के संकेत हैं।

कन्या :- आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।

तुला :- आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा।

वृश्चिक :- आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचें।

धनु :- आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा।

मकर :- परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। धन और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

add

कुंभ :- प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह है। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें।

मीन :- आज अनैतिक कार्यों में न उलझने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। आरोग्य के विषय में सावधानी रखें। रोग के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है।

 

Check Also

14 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …