Breaking News
Home / breaking / 1 अक्टूबर 2017 रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

1 अक्टूबर 2017 रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन

मेष :- आज जमीन-जायदाद सम्बन्धी मामले में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। राजकाज से सफलता मिलेगी। लेकिन आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ :- आज व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का योग है। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी चीज़ों का ध्यान रखें। कोई कीमती चीज खोने या चोरी होने की संभावना है। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन :- आज आपको करियर में प्रगति का मौका मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आयेगी। कोई पुराना कागज, फाइल या आंकड़े आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है। आज आपका दिन आपके लिये सुनहरे पल लेकर आयेगा। बिजनेस में नए सौदे होंगे।

कर्क :- आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य के साथ होगा। परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखें। उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। मित्रों संग समय बीतेगा।

सिंह :- आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान सकती है। नए लोगों के साथ काम करना आसान होगा। नए सौदों में सावधानी बरते। धैर्य से काम लें। पराक्रम प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें।

कन्या :- आज आप जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। व्यापार ठीक चलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भागीदारी मे लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी आपको सुखद अनुभूति देगा।
तुला :- आज कोई नजदीकी दोस्त मददगार बनेगा। नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें। इसके स्थान पर खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें।
वृश्चिक :- आज आप बहस और तनाव से खुद को थका हुआ सा पाएंगे। झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं और अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। अतीत के गलत फैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। खुशी से भरा अच्छा दिन है।

धनु :- आज कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। काम में मन लगेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की खुशी खत्म हो सकती है। घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें।

मकर :- आज आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। आज आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे।

कुंभ :- आज के दिन आप मानसिक थकावट का अनुभव करेंगे। आप कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रहेंगे। आप जीवन के प्रति आपके नजरिये में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। किसी गुप्त भय से भय हो सकता है। घमण्डी व्यक्तियों से सावधान रहें। जीवनसाथी का साथ आपके भाग्य को चमकाएगा।

मीन :- आज आप पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार करें। किसी गंभीर स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा। इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी। आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …