Breaking News
Home / breaking / महंगाई पर मोदी-जेटली के खिलाफ अब कीर्ति आजाद ने खोला मोर्चा

महंगाई पर मोदी-जेटली के खिलाफ अब कीर्ति आजाद ने खोला मोर्चा


पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली की नीतियों को लेकर भाजपा में ही खिलाफत खुलकर सामने आ रही है। पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा और भाजपा सांसद एवं सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बाद अब पार्टी से निलंबित सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद भी महंगाई के विरोध में उतर आए हैं।


कीर्ति आजाद ने यशवंत का समर्थन करते हुए कहा है कि वित्त मंत्री जेटली ने सवालों का जवाब देने के बदले यशवंत पर व्यक्तिगत हमले किए, जो गलत था। कीर्ति ने जेटली पर तंज सका कि जो एक बार भी चुनाव नहीं जीता हो, वो जनता का दर्द भला क्‍या समझेगा।
उल्‍लेखनीय है कि यशवंत सिन्‍हा ने एक समाचारपत्र में लिखे अपने लेख में देश की अर्थव्‍सवस्‍था की हालत पर चिंता जाहिर की थी। उन्‍होंने इसके लिए वित्‍त मंत्री जेटली को जिम्‍मेदार ठहराया था। इसके बाद शत्रुघ्न ने जेटली के खिलाफ मोर्चा खोला था।

यह भी पढ़ें

मोदी 1 साल से यशवंत सिन्हा को नहीं दे रहे अपॉइंटमेंट, फिर साधा निशाना

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …