Breaking News
Home / breaking / 11 जून रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

11 जून रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष द्वितीया, वार रविवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 11 जून 2017

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। आॅफिस में काम धीरे-धीरे करें तो फायदे में रहेंगे। मेहनत से किए गए कार्यों के अच्छे नतीजे निकलेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में ध्यान दें।

वृष राशि :- आज का दिन भाग्यशाली है। टेंशन खत्म हो सकती है।घूमने-फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। इच्छाएं पूरी हो सकती है। सहयोगी मदद भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए कलहकारी रह सकता है। बातचीत में थोड़ी सी सावधानी बरतें। कहा-सुनी हो सकती है। अपने साथ काम करने वालों को अपने विश्वास में लें।

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ समय अच्छा गुजर सकता है तथा रोमांटिक मूड रहेगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे।

सिंह राशि :- आज आप व्यस्त रहेंगे। मेहनत के बाद उसका फल मिलने के आसार है। इज्जत बढेगी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए लकी है। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और मोबाइल के जरिए जरूरी खबर मिलेगी। जायदाद के कागजों के प्रति सजग रहें।

 

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। पैसों की परेशानी सुलझ सकती है। स्वास्थ्य लाभ होगा। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए फलदायी रह सकता है। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा और संतोष भी मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू होगा।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठतम रह सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी जो आपके हित में होगा।

मकर राशि :- आज छोटे-मोटे झगड़ होंगेे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट भी जायेंगे। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए व्ययकारी रह सकता है। आज खाने-पीने में ज्यादा ध्यान दें। बाहर के खाने से बचें। आॅफिस में अपने विरोधी के षडयंत्र से सावधान रहें। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं।

मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभकारी रह सकता है। अच्छे और असरदार लोगों का साथ मिल सकता है। प्रेमी से मिलन के आसार हैं। दिनभर उत्साह बना रह सकता है। परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी।

 

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …