Breaking News
Home / breaking / 12 अगस्त शनिवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़िए आज का राशिफल

12 अगस्त शनिवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़िए आज का राशिफल

 

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 22.57 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आप शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। धर्म का काम करने में धन खर्च होने की स्थिति होगी। लुभावने ऑफरों में न पड़ें। जमीन, मकान आदि के दस्तावेजों में ठगी होने की आशंका है।

वृषभ :- आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग है। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। प्रवास-पर्यटन का योग है। आज विशेष रूप से महिला वर्ग से लाभ होगा।

मिथुन :- आज आपका हरेक कार्य सरलतापूर्वक सम्पन्न होगा। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाएगा।

कर्क :- आज शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत कर सकेगें। नौकरी पेशा वालों को लाभ हो सकता है।

सिंह :- आज आपस्वास्थ्य के बारे में विशेष ध्यान रखें। क्रोध और वाणी को वश में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। बाहर खाने-पीने से तबियत खराब हो सकती है। आपके मन पर नकारात्मक विचार हावी होंगे। अनैतिक कार्यों में शामिल न हों, इसका ध्यान रखें। आध्यात्मिकता का सहारा लें।

कन्या :- आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्य जीवन में परम सुख के पलों का अनुभव होगा। भागीदारी के लिए समय अनुकूल है। प्रवास-पर्यटन की संभावना है।
तुला :- आज नौकरी पेशा लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक दिन है। काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। धन की योजना बनाने के लिए यह अच्छा दिन है। आपके परिश्रम प्रगति की तरफ ले जाएँगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण होगा।

 

वृश्चिक :- आज आप में शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिवार में क्लेश कलह का वातावरण रहने से आपका मन उदास रहेगा। सार्वजनिक जीवन में अपमानित होने का अवसर आएगा। धन की हानि होगी। ईश्वर भक्ति में मन लगाएं।

धनु :- आपका आज का पूरा दिन सुखमय बीतेगा। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। आज कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

मकर :- आज मन की दुविधाएं रहेंगी। इससे निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा। वाणी पर संयम नहीं होगा और वाद-विवाद में पड़ने से स्वजनों के साथ मनमुटाव होगा। कार्य में कम सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च और धनहानि का योग है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा।

कुंभ :- आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। यात्रा का योग है। लक्ष्मी देवी की कृपा रहेगी। निर्धारित कार्य सफल होंगे। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।

मीन :- आज आनंद-उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …