Breaking News
Home / breaking / 12 जुलाई बुधवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

12 जुलाई बुधवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

सावन मास, कृष्ण पक्ष तृतीया, वार बुधवार, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 14.04 बजे से चतुर्थी तिथि प्रारम्भ


मेष  :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार का ध्यान रखिएगा।

वृष  :- दिन बहुत शुभ है। बड़ा आर्थिक लाभ होगा। व्यवसायिकों के लिए आज का दिन लाभदायी है। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का या भोजन आदि का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्य जीवन आनंदयमय रहेगा।

कर्क  :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहना होगा, अन्यथा शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ सकती है। वहीं स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। धन-लाभ के योग हैं। साथ ही कार्य सफलता मिलेगी।

सिंह  :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी। मध्याह्न के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य बिलकुल ठीक रहेगा। व्यवसायिकों को व्यवसाय से लाभ होगा।

कन्या  :- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं, लेकिन आपको आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। क्रोध पर संयम बरतें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें।

मिथुन :- आपके लिए दिन शुभ है। आज का दिन सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। क्रोध पर संयम रखें।

तुला  :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की ओर आकर्षण रहेगा, लेकिन मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। घर में कलेश का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ का संयोग है। कार्यभार अधिक रहेगा। मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रों और स्रेहीजन के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगा।

धनु  :- आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। किसी स्रेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मन निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा।

मकर  :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी में साक्षी बनने से आज आपको बचना होगा। मन की व्यग्रता आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले, इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें वाहन संभालकर चलाएं। मध्याह्न के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी।

कुंभ :- आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आज आपको सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहना होगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन कुछ व्यग्र रहेगा। व्यवसाय में मुश्किल आएगी।

मीन :- आज आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना चाहिए। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपके लिए लाभदायी दिन है। ईश्वर का ध्यान करें।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …