Breaking News
Home / breaking / 14 अक्टूबर 2017 शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

14 अक्टूबर 2017 शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 26.04 बजे बाद ग्यारस तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- आज आप महत्‍वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। किसी बुजुर्ग की सलाह लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्‍तार होगा। ईश्‍वर की आराधना में मन लगेगा। दांपत्‍य जीवन मधुर।

वृषभ राशि :- आज प्रतिस्‍पर्धा का सामना करने के लिए परिश्रम करें। तनाव से दूर रहें। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। अपव्‍यय से बचें। व्‍यापार अच्‍छा चलेगा। धन की स्थिति सामान्‍य।

मिथुन राशि :- आज अपने पर निराशा को हावी न होने दें। समय उपयुक्‍त है। निर्णय समझदारी से लें। परिवार को समय दें। रुपये पैसे की आवक बनी रहेगी। व्‍यावसायिक यात्रा संभव।

कर्क राशि :- आज आपके रुके कार्यों में गति आएगी। व्‍यापार व्‍यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्‍त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्राें को सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम।

सिंह राशि :- आज ग्रह अनुकूल नहीं है। जितना आवश्‍यक हो उतना ही बाेलें। कुटुंबजनों से इच्‍छानुसार सहयोग में कमी। आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगी। परिश्रम से सफलता। यात्रा सुखद।

कन्या राशि :- आज आपका परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। विचारों का आदान प्रदान करें। लाभ होगा। मित्र मददगार साबित होंगे। प्रतिस्‍पर्धा रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि :- आज आपके दांपत्‍य जीवन में समरसता आएगी। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। उच्‍चाधिकारी आपसे प्रसन्‍न रहेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता। यात्रा योग।

वृश्चिक राशि :- आज ग्रह अनुकूल हैं। भूमि भवन के काम बनेंगे। किसी महिला के सहयोग से कार्य बनेंगे। नौकरी में तरक्‍की के अवसर बनेंगे। यात्रा सुखद रहेगी। मन प्रसन्‍न रहेगा।

धनु राशि :- आज ग्रह विपरीत हैं। किसी से अनावश्‍यक वार्तालाप न करें। गुप्‍त शत्रुओं से सावधान। आत्‍मविश्‍वास से सफलता प्राप्‍त हो सकती है। लेनदेन में धोखा संभव। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि :- आज आपका नए लोगों से संपर्क बनेगा। व्‍यस्‍तता रहेगी। वित्‍तीय पक्ष अच्‍छा रहेगा। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद के अवसर मिलेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। प्रसन्‍नता अनुभव होगी।

कुंभ राशि :- आज लाभकारी समाचारों की प्राप्ति से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्‍त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मीन राशि :- आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आगे की योजनाओं के लिए समय अच्‍छा है। पारिवारिक सहयोग प्राप्‍त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात से प्रसन्‍नता। भूमि, वाहन प्राप्ति के योग। दिन उत्‍तम।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …