Breaking News
Home / breaking / 14 जनवरी रविवार को आपके जीवन में क्या होगा खास, पढ़िए आज का राशिफल

14 जनवरी रविवार को आपके जीवन में क्या होगा खास, पढ़िए आज का राशिफल

माघ मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2074, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण

मेष :- आज प्रयास करने के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं। क्रोध व आवेश की अधिकता रह सकती है अतः खुद पर काबू रखें अन्यथा कलह बढ़ सकती है। नई योजना आने की संभावना बन सकती है। इस पर विचार करना होगा। करियर में आगे बढ़ने में आज मदद मिलेगी। मकान खरीदने के योग बनेंगे, चर्चाएं होंगी। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। जीवन साथी को बराबर का महत्व देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आलस्य आपके कार्यों की बड़ी बाधा बन सकता है। मित्रों की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। सेहत से समझौता न करें।

वृषभ :- आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बिगड़े कार्य सुधार पर रहेंगे। सगाई-विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आपका रुखा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ।

मिथुन :- व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता अधिक रहेगी। साहित्य और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज विशेष दिन है। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा।

कर्क :- आज आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं, परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंच सकती है। आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। मासिक बेचैनी से परेशान न हों। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है। दस्तावेजों से संबंधित कार्य आज न करें। महिला सहकर्मियों से सामान्य व्यवहार रखें। विद्यार्थियों के लिए मध्यम दिन है।

सिंह :- आज राजनीति में बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। सुखद यात्रा के योग बन रहे है। परिवार में स्वयं के द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद होंगे। आवास की समस्या दूर होगी। वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता रहेगी। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। धीरे-धीरे मन में सकारात्मक विचार आएंगे। आत्मसुधार की कोशिश में लगे रहेंगे। पति-पत्नी के मध्य अच्छी समझ रहेगी।

कन्या :- आज आपका वर्चस्व बढेगा। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायी हो सकता है। युवाओं की जोखिम के कार्यों में रुचि बढेगी। मित्रमंडली का सहयोग मिलेगा। आपको दूसरों से ज्यादा खुद पर भरोसा रखाना चाहिए। रिश्तेदारों से भावनात्म सहारा मिल सकता है। भविष्य के बारे में बहुत बारिकी से विचार करना होगा। महत्वपूर्ण कामों में समय व्यतीत होगा। आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्र आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। अध्ययन में रुचि बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। परिश्रम का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। विद्यार्थियों की श्रम व मेहनत सफल होगी।

तुला :- आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। समय आत्मविश्वास में बढ़ौतरी के संकेत दे रहा है। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ भी हो सकता है। परीक्षाओं में सफलता निश्चित है। आप की बातों से लोग प्रभावित होंगे। परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे नए उल्लास व उमंग के साथ सभी कार्य पूर्ण करेंगे। कोई करीबी दोस्त फरेब कर सकता है। जल्दबाजी में कार्य न करें। पत्नी से मधुर संबंध रहेंगे। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। कार्य में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। कुछ नए मौके के साथ-साथ अच्छी खबर भी मिल सकती है।

वृश्चिक :- आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है, जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अपने रिश्ते को कड़वाहट से बचाने के लिए कभी कभी चुप रहना ही अच्छा है। आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। तात्कालिक लाभ के बजाय दूरगामी परिणाम सोचकर आगे बढ़े। मेहनत के बल पर ही सफलता मिलेगी। मित्रों की नाराजगी दूर होने से राहत मिलेगी। यात्रा का योग है। पैसों की योजना बनाने में किसी की मदद आज आपको मिल सकती है। किस्मत के भरोसे कोई फैसला लेने के लिए सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। आज आप किसी से विवाद बिल्कुल न करें।

धनु :- आज जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ होगा तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। अडने के बजाय समझौतावादी नीति अपनाएं। बुजुर्गों की अनदेखी ठीक नहीं है। वाणी पर काबू रखें। जिसे चाहते हैं उसके साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दिन सुखद है। कार्यों को पूरा करने के संबंध में प्रयत्न जारी रखने से ही उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। नौकरी-व्यवसाय में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। थोड़े आप परेशान हो सकते हैं। आज का दिन चुनौती भरा भी हो सकता है।

मकर :- राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के संकेत हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। जिद से बचें विवादास्पद मामले टाले। परिवार की सुविधा पर खर्च करेंगे। अटके धन की वसूली के लिए कठोर कदम उठाना होगा। मित्र भरपूर साथ देंगे। युवाओं को नए रोजगार मिलेंगे। लोगों का ध्यान आपकी तरफ रहेगा। बड़ा फायदा भी हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। खुद पर विश्वास रखें। आपको लोगों से मदद लेने की जरूरत पड़ेगी। अतिरिक्त आमदनी आपकी हो सकती है।

कुंभ :- आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आज खर्चों में जापान होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे। परिणय चर्चओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी। आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा।

मीन :- आज चूके मौकों की वजह से डरें नहीं जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम से कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। गुस्से की बजाय नरमाई से काम निकालने की कोशिश करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होगें। जीवनसाथी के सहयोग से प्रतिकूल हालात को काबू कर लेंगे। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा खतरा मोल लेने से बचें। उबाऊ होती शादीशुदा जिंदगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की जरूरत है। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। बड़े बदलावों से बचें। कलाकारों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है। रिश्तों को बल मिलेगा।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …