Breaking News
Home / breaking / 16 जुलाई रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

16 जुलाई रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन

मेष :- आज दिन अनुकूल नहीं है। मन में दुविधा रहने से ठोस निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है। पैसे की लेन-देन न करें। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं।
वृषभ :-  आज व्यापार में वृद्धि होने के साथ सौदे लाभदायक साबित हो सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में संतोष और आनंद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन :- आज आपका शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में मेहनत का फल मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। दिन ठीक बीतेगा।

कर्क :- आज आपकी भाग्य वृद्धि का योग है। धन लाभ हो सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होने की उम्मीद है। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी पेशावालों को भी लाभ मिल सकता है।

सिंह :- आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गलत विचार आपको गलत मार्ग पर न ले जाए, उसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। इष्टदेव व ईश्वर का नाम स्मरण करें।

कन्या :- आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते हैं। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे। व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ हो सकता है।

तुला :- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति के भी तबीयत में सुधार होने की उम्मीद है। घर में सुख- शांति के वातावरण रहेगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।
वृश्चिक :- आज आप यात्रा से बचें। स्वास्थ्य के संबंध में चिंतित रहेंगे। संतानों के संबंध में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय आयोजन के लिए यह समय अच्छा है। किसी विवाद में न पड़ें। शेयर- सट्टा का लालच हानि पहुंचा सकता है।

धनु :- आज आपको घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव हो सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अनिद्रा सता सकती है। जलाशयों से बचकर रहना हितकर है।

मकर :- आज आप अपने शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे। नए काम शुरू कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। व्यापार- धंधे में लाभ हो सकता है। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवा सकते हैं। मन की उलझन हल होगी।

कुंभ :- आज आप कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है।

मीन :- आज आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके अंदर चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिल सकती है। धार्मिक व मांगलिक प्रसंगों में जा सकते हैं। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।

Check Also

थानेदार के नाम पर घूस लेते पुलिस कांस्टेबल अरेस्ट

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के पुलिस कांस्टेबल …