Breaking News
Home / breaking / 17 जुलाई सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए आज का राशिफल

17 जुलाई सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए आज का राशिफल

 
सावन मास, कृष्ण पक्ष , अष्टमी, वार सोमवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 12.05 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ, द्वितीय सावन सोमवार का व्रत

 

मेष :- आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। परिजन के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। आर्थिक लाभ के भी योग हैं।
वृषभ :- आज दिन ठीक नहीं है। परिजन के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ सकता है। आज शुरू किए गए कार्य पूरे होने की कम संभावना है। खर्च अपेक्षा से अधिक हो सकता है। दुर्घटना की आशंका है।

मिथुन :- आज आपका दिन अच्छा है। लाभ हो सकता है। हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि हो सकती है। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। विवाह के लिए उत्सुक लोगों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। ईश्वर का स्मरण करें।

कर्क :- आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पदोन्नति की पूरी संभावना है। धन संपत्ति और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

सिंह :- दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत कर सकते हैं। स्नेहीजन के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की आशंका है। ईश्वर को याद करें।

कन्या :- आज आपके लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी नए कार्य को शुरू न करें। क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। शत्रुओं से सावधान रहें। ईश्वर का स्मरण करें।

तुला :- आपका दिन मित्रों व स्नेहीजन के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। मान-सम्मान मिल सकता है। छल-कपट से सावधान रहें।

वृश्चिक :- आज घर में सुख शांति और आनंद का माहौल रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दफ्तर में सहकर्मियों का साथ मिलेगा।धन लाभ हो सकता है। अधूरे कार्य जल्द संपन्न होंगे।

धनु :- आज आप कार्य में सफलता न मिलने पर निराश न हों। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। प्रणय संबंधों के लिए आज का दिन योग्य है। ईश्वर की भक्ति करें।

मकर :- आज परिवार में क्लेश के वातावरण से मन खिन्न हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रह सकता है। नींद का अभाव हो सकता है। मानहानि होने की आशंका है।

कुंभ :- मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्का महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी।

मीन :- आज आप व्यय पर नियंत्रण रखें। साथ ही क्रोध और वाणी पर संयम रखें। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। ईश्वर का स्मरण करें।

यह भी पढ़ें

सावन में करें भगवान शिव के 108 नामों का जाप, मिलेगा सुखदायी फल

सावन में भोलेनाथ को बिल्वपत्र चढ़ाकर खुश करें, मिलेगा मनचाहा वरदान

20 साल बाद आया शुभ संयोग, सोमवार से सोमवार तक चलेगा सावन मास

Check Also

अयोध्या में श्री रामलला मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा की जाएगी : शंकराचार्य

अलवर। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा …