Breaking News
Home / breaking / 20 अप्रेल शुक्रवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

20 अप्रेल शुक्रवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2075, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 20.46 बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ

 

मेष :- आज का दिन आपके लिए सामान्य बीतेगा। सुनियोजित कार्यों में सफलता मिलेगी। चिंताएं दूर होंगी। पेट संबंधी तकलीफ रहेगी। खानपान पर ध्यान दें।

वृष :- आज आपकी पुरानी समस्याएं दूर होंगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी। संबंधों में निकटता आएगी। यात्रा देशाटन का योग है। अजनबी से हानि की आशंका है।

मिथुन :- आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाद विवाद का योग है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मानसिक उत्तेजनाओं से बचें।

कर्क :- आज धन लाभ का योग है। नौकरी में परिवर्तन होगा। लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह :- आज आपकी विशिष्ट जनों से मुलाकात संभव है। निवेश कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सेहत का ख्याल रखें।

कन्या :- आज उत्साह में वृद्धि होगी। अचानक कहीं जाना पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कामकाज पर ध्यान दें। तनाव मिल सकता है।

तुला :- आज कार्यों में बाधाएं आएंगी। सेहत का ख्याल रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। घर में सुख शांति बनाएं रखें। सोच समझकर बोलें।

 

वृश्चिक :- आज मांगलिक कार्यों का संयोग है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ का योग है। कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। सेहत का ख्याल रखें।

धनु :- आज आपसी मतभेद संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि  बढ़ेगी। सहोदरों से नुकसान हो सकता है। कामकाज के प्रति सचेत रहें। कहीं घूमने जा सकते हैं।

मकर :- आज मन में खिन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव संभव है। सोच समझकर कार्य करें। श्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ :- आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। अध्ययन में अरुचि रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। व्यापारिक क्षेत्रों से लाभ का योग है। सहयोगियों का ख्याल रखें।

मीन :- आज खर्च की अधिकता से तनाव बढ़ सकता है। मेहमानों के आवागमन का योग है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मेहनत रंग लाएगी।

Check Also

खुले आसमां तले काटनी पड़ी रही रातें, कैंप में रुके चारधाम तीर्थयात्रियों का हंगामा

ऋषिकेश। इस बार चार धाम यात्रा पटरी से उतर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की अदूरदर्शिता …