Breaking News
Home / breaking / 20 नवम्बर सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

20 नवम्बर सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 21.37 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- आज कामकाज में जोखिम न लें। आलस्‍य व थकान का अनुभव करेंगे। आर्थिक पक्ष अच्‍छा रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सेहत अच्‍छी रहेगी। निवेश से लाभ होगा।

वृषभ राशि :- आज आपके लिए आर्थिक तंगी रह सकती है। आय से अधिक धन व्‍यय होगा। परिवार के लिए कुछ अच्‍छा करने की चाह बनेगी। नौकर चाकर व्‍यापार में नुकसान कर सकते हैं। पति पत्‍नी के मध्‍य सामंजस्‍य रहेगा।

मिथुन राशि :- आज आप जो भी करेंगे वह अच्‍छा व शानदार होगा। रुका पैसा पुन : प्राप्‍त होगा। मनचाहा कार्य पूर्ण होगा। बुजुर्गों का पूर्ण आशीर्वाद व स्‍नेह मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा।

कर्क राशि :- आज व्‍यावसायिक यात्रा आर्थिक लाभ से पूरी होगी। दूसरों की मदद करेंगे। भूमि, भवन से संबंधित कार्य संपन्‍न होंगे। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। सेहत उत्‍तम।

सिंह राशि :- आज कार्य का भार बढ़ेगा। परिवार में आपका महत्‍व बढ़ेगा। संतुलित भोजन पर ध्‍यान देंगे। पति पत्‍नी के मध्‍य प्रेमभाव बढ़ेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

कन्या राशि :- आज नए संपर्क बनेंगे जो भविष्‍य में आर्थिक लाभ व सम्‍मान दिलाएंगे। मन प्रसन्‍न रहेगा। मन की बात किसी मित्र से साझा करेंगे। प्रति स्‍पर्धी परास्‍त होंगे। जायदादा संबंधी विवाद हो सकता है।

तुला राशि :- आज आपसी झगड़ों से बचें। संतान की चिंता हो सकती है। साहसिक फैसलों के कारण सफलता मिलेगी। परिवार में किसी के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता हो सकती है। यात्रा के दौरान चोरी का भय है। निवेश से बचें।

वृश्चिक राशि :- आज आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्ति के योग हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। खरीदारी में व्‍यस्‍तता रहेगी। मेहमानों का आगमन होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी।

धनु राशि :- आज कोर्ट कचहरी के काम बनेंगे। आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोतरी होगी। व्‍यापार व नौकरी में अनुकूल परिणाम आएंगे। संतान संबंधी चिंता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। यात्रा से लाभ होगा।

मकर राशि :- आज आप अपनी प्रतिष्‍ठा का लोहा मनवाने में सफल होंगे। पूर्ण ऊर्जा व जोश से भरे रहेंगे। किसी अधीनस्‍थ कर्मचारी की मदद करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य कमजोर रहेगा। घर में वातावरण सुखद रहेगा।

कुंभ राशि :- आज मित्रों की सलाह से कोई बड़ा कार्य बनेगा। नए रिश्‍तों में बंध सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अत्‍यधिक सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों का स्‍वास्‍थ्‍य चिंता का कारण बनेगा।

मीन राशि :- आज मानसिक तनाव बढ़ेगा। दूसरों के मामले में न पड़ें। पत्‍नी से कोई विशेष सलाह लेंगे जो अर्थ लाभ में सहायक होगी। धर्म के प्र‍ति आस्‍था बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …