Breaking News
Home / breaking / 21 सितम्बर 2017 गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

21 सितम्बर 2017 गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 10.35 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ, नवरात्र घट स्थापना सुबह 10.50 बजे से लेकर 1.30 बजे तक मुहूर्त
मेष :- आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक रूप से लाभदायक रहेगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में उठाएंगे।

वृषभ :- आज आपके विचारों की विशालता और वाणी का जादू लोगों को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन एवं लेखन में अभिरुचि रहेगी।

मिथुन :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप आज दुविधा का अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे।

कर्क :- आज कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए अच्छा दिन रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई- बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा।

सिंह :- आज दूर बसे स्नेहीजनों तथा मित्रों का प्रेमपूर्ण संदेश मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी।

कन्या :- आज वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा। मधुर संबंध स्थापित कर आप अपने काम बना सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा।

तुला :- आज आपकी वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। संबंधियों से साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। कुछ मामलों में परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा ज्यादा होगी।

वृश्चिक :- आप ग्रह आप पर मेहरबान हैं। गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह का संयोग बनेगा।

धनु :- आज दिन लाभकारी है। आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। दान-पुण्य करेंगे तो प्रतिफल मिलेगा।

मकर :- आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित कार्यों में आपकी रचनात्मक क्षमता दिखाई देगी।

कुंभ :- आज नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ सकता है। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की आशंका है।

मीन :- आज आपका दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव करेंगे। आत्मविश्वास से सफलता हासिल करेंगे।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …