Breaking News
Home / breaking / नाबालिग लड़कियों से शादी रचाने अरब से आए 8 बूढ़े शेख धरे

नाबालिग लड़कियों से शादी रचाने अरब से आए 8 बूढ़े शेख धरे


हैदराबाद। पुलिस ने यहां एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए नाबालिग लड़कियों से शादी करने अरब देशों से आए 8 बूढ़े शेखों को अरेस्ट किया है। उनके साथ 3 काजियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा हैदराबाद के चार लॉज मालिकों और पांच दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है। शर्मनाक बात यह है कि गिरफ्तार किए गए काजियों में मुंबई के मुख्य काजी फरीद अहमद खान भी शामिल हैं।


सिटी पुलिस कमिश्नर एम. महेंद्र रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि अरब के शेख दलालों, काजियों और लॉज मालिकों की मदद से नाबालिग लड़कियों से शादी कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए शेखों में पांच ओमान के और तीन कतर नागरिक हैं।

यह रैकेट हैदराबाद से ओमान और अन्य अरब देशों में फैल रहा था। पिछले महीने हैदराबाद के पुराने शहर फलकनुमा इलाके में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान इस रैकेट का पर्दाफाश किया गया।

एक महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि कुछ दलालों की मदद से उनके पति ने अपनी नाबालिग बेटी को 70 वर्षीय ओमानी नागरिक अहमद अब्दुल्ला को बेच दिया था। लड़की ओमान में फंस गई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि लड़की को बचाने, आरोपी को गिरफ्तार करने और उसे हैदराबाद लाने के लिए प्रयास जारी हैं।

Check Also

VIDEO : जैनाचार्य सुनील सागर RSS कार्यकर्ताओं संग पहुंचे अढाई दिन का झोपड़ा, मुस्लिमों ने किया विरोध

हमारा सांस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित होना चाहिए अजमेर। जैनाचार्य सुनील सागर जी महाराज ने मंगलवार सुबह राष्ट्रीय …