Breaking News
Home / breaking / 15 जून गुरुवार का दिन आपका कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

15 जून गुरुवार का दिन आपका कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 29.09 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ

 

 

मेष राशि :- आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का प्रयत्न करें। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। आप नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक स्थल पर सावधानी बरतें।

वृष राशि :- आज दिन का शुरुआत आनंद-प्रमोद के साथ होगी। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए इस बातका ध्यान रखिएगा, नहीं तो विवाद होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।

 

मिथुन राशि :- आज का आपका दिन अच्छा बीतेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि :- आज परिश्रम करना पड़ सकता है। पेट के व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह राशि :- आज का दिन ध्यान से चलने का दिन है। मानसिक तनाव रहेगा। शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। साथ-साथ परिवारजनों के साथ किसी बात पर खटराग हो सकता है।ऐसे समय में संयम बरतें । धन-कीर्ति की हानि होगी। संतानों के विषय में चिंता रहेगी।

कन्या राशि :- आज आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बंधो में प्रेम और सन्मान की प्रधानता रहेगी। निजी सम्बंधियों के साथ मनदुख का कोई प्रसंग बनेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना अधिक है। जलाशय से दूर रहना उचित होगा।

 

तुला राशि :- आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक मानसिकता न अपनाइएगा। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति खडी न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आप के मन में ग्लानि की छाया दूर हो जाएगी।

वृश्चिक राशि :- आज शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्रेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी रमणीयस्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।

धनु राशि :- आज के दिन दुर्घटना एवं शल्य चिकित्सा से सावधान रहें आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से दिन आनंददायी रहेगा।

मकर राशि :- आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा। आनंद-प्रमोद और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।

कुंभ राशि :- आज का दिन लाभकारी है। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी तथा उपरी आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढेगी। मित्रों से भेंट होगी। किसी मनोहर व पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा।

मीन राशि :- बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं। शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा। बिना किसी विघ्न के आपके कार्य संपन्न होंगे। धनलाभ का योग है।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …