Breaking News
Home / breaking / 22 जनवरी सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

22 जनवरी सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

माघ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी, बसन्त पंचमी, वार सोमवार, सम्वत 2074, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, 16.25 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को आज विशेष सफलता और लाभ मिलेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। आज अपूर्ण कार्यों को भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। आज आपको संभलकर चलना होगा। आज के दिन आप आत्मचिंतन करते हुए भविष्य के लिए कार्ययोजनाएं तैयार करेंगे और सफलता के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी।

वृषभ :- आज परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। आज आपके उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आपके लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है एवं धन सम्बंधी विषयों को सुयोजित करना भी संभव है। पुराने दुश्मन आज आपके दोस्त बन सकते हैं। आज आप निवेश न करें। यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में।

मिथुन :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आयेंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा। आपसे जुड़े लोग अपने कामों में सफल होंगे।

कर्क :- आज परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा।

सिंह :- आज आपके प्रत्येक कार्य में आपका आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा। आज आपकी आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगी। परिवार के सदस्य कई चीजो की मांग कर सकते हैं। प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी जुबान पर काबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति अनुकूल व लाभप्रद साबित होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

कन्या :- आज बिना सोचे समझे किसी कार्य को न करे। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आज हर परिस्थिति को लेन -देन के नजरिए से न देखें। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। धन कमाने के कुछ अच्छे मौके आपको जल्दी ही मिल सकते हैं।

तुला :- आज आप वाणी एवं व्यवहार में संयम रखिएगा। दुर्घटना से संभलिएगा। धन का कुछ अधिक व्यय होगा। आज प्रतिकूलताओं से भरा दिन रहेगा। मन चिंता से परेशान रहेगा। शारीरिक थकान का अनुभव होगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। माता के साथ सम्बंधों में तनाव खड़ा हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है। आज पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा।

वृश्चिक :- आज आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। स्वस्थ्य सम्बन्धी चिंताएं मन को विचलित और परेशान कर सकती हैं , सतर्क रहें और चोट चपेट से भी बचें। कारोबारियों के लिए उत्तम दिन है। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।आज आपको अधिक विचारों के कारण मानसिक थकान से नींद नहीं आ सकती है। और इसका आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। लेकिन शाम होने तक सेहत में सुधार होगा।

धनु :- आज सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहेगा। इसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें। आपको आज बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। अकस्मात से बचकर चलिएगा। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। और सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। आप जिस प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे थे आज उसका बेहतर परिणाम मिलने वाला है।

मकर :- आज नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। किसी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़ें। आपका मन उदास रह सकता है। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। आलस्य नहीं करें। कार्य की बाधा दूर होगी। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। बच्चों की शरारतों से नुकसान संभव है। आप की मेहनत से कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें।

कुंभ :- आज का दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधो में मधुरता बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। आज आपको मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

मीन :- आज अगर किसी से प्यार का इजहार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। लेकिन याद रखें, जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। उचित सलाह लेने में हिचकिचाएँ नहीं। मित्रों से सावधान रहने की जरुरत है। मन कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकता है। किसी व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें। अध्ययन में रुचि रहेगी। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों एवं भाई-बहनों के साथ आप जमकर मस्ती कर सकते हैं। आप देखेंगे कि आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ रहेगा।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …