Breaking News
Home / breaking / 24 अगस्त 2017 गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

24 अगस्त 2017 गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, गुरुवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन
मेष :- आपका दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। धनलाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का इंतजाम भी कर पाएंगे। अगर आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे।

वृषभ :- आज आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे तथा मेलजोल के सम्बंध बना सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी तथा आप का मन प्रफुल्लित रहेगा। ईश्वर का स्मरण और दान-पुण्य करें।

मिथुन :- आज आपके मन में भांति-भांति के विचारों की तरंगे उठेंगी, आप उन विचारों में खोए रहेंगे। आज बौद्धिक कार्यों में जुड़ना होगा, लेकिन वाद-विवाद से दूर रहें। आज आप संवेदनशील रहेंगे। अति भावुकता में कोई निर्णय न लें।

कर्क :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्र एवं स्वजन से भेंट होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंदप्राप्ति होगी। पर्यटन के लिए मित्र तथा परिजन के साथ योजना बन सकती है।

सिंह :- आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक होगा। दूर-सदूर के लोगों से संदेश-व्यवहार से लाभ होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।

कन्या :- आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विचारों की समृद्धि बढे़गी। लाभकारी तथा मेलजोल भरे संबंध आप वाणी की सहायता से बना सकेंगे। व्यवसायिक रूप से दिन लाभदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला :- आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। असंयमित या अविचारी व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है। अतः ऐसे व्यवहार से बचें। दुर्घटना से सावधान रहें। खर्च अधिक रहेगा।

वृश्चिक :- आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है। विवाह योग्य युवक-युवतियों को जीवन साथी मिलने के योग हैं।

धनु :- कार्य सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनेस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। गृहजीवन में आनंद और संतोष रहेगा।

मकर :- बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतान की समस्या चिंता का कारण बनेगी। लंबी यात्रा के योग हैं।

कुंभ :-अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी मानसिक स्वस्थता में खलल पहुंचा सकते हैं। परिवार में टकराव होने की आशंका रहेगी। ईश्वर का स्मरण करें।

मीन :- आज व्यापारियों के लिए खूब फलदायी दिन है। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएंगे।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …