Breaking News
Home / breaking / 26 अगस्त सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

26 अगस्त सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2076, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 7.03 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज किसी महिला मित्र से धन का लाभ या व्यापार में लाभ हो सकता है। समय आर्थिक स्तर पर आपके लिए कामयाबी भरा रहेगा। निवेश के लिए समय शुभ है। कार्य को लेकर कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए लिहाज से दिन सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए व्यायाम या योगा अपना चाहिए।

वृषभ :- आज का दिन के लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। स्वास्थ्य और धन दोनों ही स्तर पर आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। विभिन्न सामाजिक कार्यों में आपका समय बितेगा। आप नए दोस्त बना सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। काम के चक्कर में बाहर भी जाना पड सकता है।

मिथुन :- पिछले काफी समय से आपका पूरा ध्यान काम पर है, कुछ समय अपनी सेहत के लिए भी निकालिए। देर तक काम करने के कारण तनाव और अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधो के लिए समय अच्छा नहीं है। आपके बीच में शांति और सामंजस्य की कमी होगी। अनावश्यक तर्कों से बचने की कोशिश करें। इस समय किसी बात को अधिक ना लें अन्यथा रिश्तों के स्थायी रूप से टूटने की भी आशंका है।

कर्क :- आज आपका का पूरा ध्यान अपने बिजनेस पर होगा। धन को लेकर समय बेहतर रहने वाला है। यह समय पैसा निवेश करने या आय के किसी नए स्त्रोत की तरफ अग्रसर होने के लिए बेहतर है। प्रेम संबंधो के लिए समय थोड़ा गंभीर है। शक और वहम के कारण आपके साथी के साथी दूरियां बढ़ती जा रही हैं। कहीं बाहर घूमने या रोमांटिक डेट पर जाने से रिश्तों में नई गर्माहट आएगी। विद्यार्थियों के लिए समय मेहनत करने का है।

सिंह :- आज ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। व्यापार और कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। कार्यस्थल पर सब आपके मन के हिसाब से होता। समय आपके साथ है तो क्यों ना इस समय थोड़ा अतिरिक्त ध्यान केंद्रित कर अपनी स्किल्स को बढ़ाया जाए। वित्तीय अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। बहन, मां और पत्नी से भरपूर प्यार मिलेगा। आपके घर का वातावरण शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण होगा।

कन्या :- आज का दिन वित्तीय स्तर पर समस्याओं से भरा हो सकता है। कई लोगों को अपने सपने पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड सकती है। इस समय फिजूल की यात्राओं से बचें। पैसा निवेश करने के लिए तो यह बिलकुल भी सही समय नहीं है। इस दौरान खर्चों में कटौती करने पर ध्यान दें। छात्रों को इस समय अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता है।

तुला :- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक दंपतियों के बीच मनमुटाव खत्म होगा। हालांकि महीने के अंत में कुछ समस्याएं आती दिख सकती हैं। करियर के क्षेत्र में कुछ परेशानियां उतप्न्न होने के आसार हैं। आपको आपकी मेहनत का सही फल मिलता नहीं दिखेगा। धन के मामले में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक :- आज ऑफिस के छुट्टी लेकर कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए उसमें आपको थोड़ी बातचीत की गर्मी लानी पडेगी। धन को लेकर खुशखबरी में देरी है। कठिन परिश्रम के बाद ही आप धन संग्रह कर पाएंगे। किसी नए बिजनेस या कार्य क्षेत्र में हाथ आजमाने के लिए यह समय सही नहीं है। नौकरीपेशा को बॉस की तारीफ या अप्रेजल की खुशखबरी मिल सकती है।

धनु :- आज नए दोस्त मिलेंगे। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। वैवाहिक दंपतियों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर नोक-झोक बढ़ सकती है। रिश्तों में कोई तनाव ना हो इसलिए जितना हो सके विवादों से दूर रहें। व्यापार में सब सामान्य रहेगा। इस दौरान यात्रा करने से बचें। नौकरीपेशा के लिए दिन शुभ रहेगा।

मकर :- आप आज प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन का पूर्ण सुख उठा सकेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद के आसार हैं, इस महीने उनका विश्वास पाने की कोशिश करें। इस महीने खर्चे बढ़ सकते हैं। हालांकि याद रखें खर्चे तभी अच्छे लगते हैं जब पैसा आते रहें। प्रोफेशनल फ्रंट पर सब बढिया रहेगा।

कुंभ :- आज अगर किसी को प्रपोज करना है तो समय अनुकूल है। शादी के इच्छुक जातको के लिए सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। महीने की शुरुआत दंपतियों के लिए तनाव भरी हो सकती है लेकिन महीने के अंत तक सब सामान्य हो जाएगा।

मीन :- आज नए प्रेम संबंध की शुरूआत के लिए यह समय शुभ नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें। पुराने रिश्तों के कारण वर्तमान में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मैरिड कपल्स को इस महीने कुछ समय निकालकर कहीं घूमने जाना चाहिए यह रिश्तों में ताजगी लाने का काम करता है।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …