Breaking News
Home / breaking / 28 जुलाई शुक्रवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

28 जुलाई शुक्रवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

सावन मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी, वार शुक्रवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन
मेष :- आज आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय में भी योजनाएं बना सकेंगे। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा।

 

वृषभ :- आज परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उसके द्वारा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मृदुवाणी नए सम्बंध स्थापित करने में सहायक बनेंगे।

मिथुन :- आज अत्यधिक भावुकता आपके मन को संवेदनशील बनाएगी। विशेष रूप से जलाशय और स्त्रीवर्ग से सचेत रहना पड़ेगा। मन की परिस्थिति डावांडोल रहने के कारण निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। माताजी की तबीयत के विषय में चिंता होगी।

 

कर्क :- आज कार्य सफलता आपकी राह देख रही है। इसके कारण आपका आनंद उत्साह दोगुना होगा। ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रो, सगे-सम्बंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

सिंह :- आज आपका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। लंबी अवधि के आयोजन आपको दुविधा में डालेंगे। कार्य में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा।

कन्या :- आज आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होंगा। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

तुला :- आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना पड़ेगा। मानसिक स्वस्थता भी कम रहेगी। अविचारी और मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा।

वृश्चिक :- आज नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे- सम्बंधियों और बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है।

धनु :- आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

मकर :- बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपने व्यवसाय में नई विचारधारा से कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ कर सकता है।

कुंभ :- आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह देते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा।

मीन :- दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप घूमने-फिरने और मनोरंजन के पीछे समय बिताएंगे। स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन करने जाने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेंगा।

Check Also

भाजपा के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वीडियो वायरल, गाड़ी भी हुई सीज

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …