Breaking News
Home / breaking / फिल्म एक्ट्रैस आयशा टाकिया के पति को जान से मारने की धमकी

फिल्म एक्ट्रैस आयशा टाकिया के पति को जान से मारने की धमकी

मुंबई। फिल्म एक्ट्रैस आयशा टाकिया के पति एवं होटल व्यवसायी और समाजवादी पार्टी नेता अबू आज़मी के बेटे फरहान आजमी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।

फोन करने वाले ने फरहान से कहा है कि उन्होंने एक हिंदू लड़की (आयशा) से शादी की है इसलिए उन्हें जान से मार दिया जाएगा। फरहान ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरहान ने फिल्म एक्ट्रैस आयशा टाकिया से साल 2009 में शादी की थी।

फरहान ने इस बारे में मुंबई पुलिस को लिखित शिकायत दी है और पुलिस ने इस मामले पर अपनी जांच शुरू भी कर दी है।

फरहान ने सोशल मीडिया पर उस कमप्लेंट की कॉपी भी शेयर की है। फरहान ने आगे अपनी जान को खतरा बताते हुए इस पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही है। उन्होंने पुलिस को कॉल रिकॉर्ड भी सौंपा है। पुलिस अब फोन रिकॉर्ड के सहारे से मामले की जांच कर रही है।

Check Also

3 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …