Breaking News
Home / breaking / 3 अक्टूबर मंगलवार को आपका दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

3 अक्टूबर मंगलवार को आपका दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2027, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 26.50 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड-धूप में व्यतीत होगा। इनके पीछे धन खर्च भी होगा। फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों से मिलना होगा। पर्यटन की संभावना है। अविवाहितों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।

वृषभ :- आज आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।

मिथुन :- आज आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद से बचें।

कर्क :- क्रोध और नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्वस्थ्य को प्रभावित करेंगे। आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान पर ध्यान न रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब होने की पूरी-पूरी आशंका है। सगे-संबंधियों से वाद-विवाद होगा। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। नए काम की शुरुआत न करना बेहतर होगा।

सिंह :- आज आपके दांपत्यजीवन में मामूली बात में मनमुटाव होने का अंदेशा है। पति-पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ मुलाकात बहुत आनंददायक रहेगी।

कन्या :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको हरेक मामले में सफलता मिलेगी। घर में सुख-शांति रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएं होंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति व सभी का सहयोग मिलेगा।

तुला :- आज आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की वजह से कुछ नया करेंगे।  स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं रहेंगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। अर्थ लाभ के योग हैं। ईश्वर का स्मरण करें।

वृश्चिक :- मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। बुजुर्गों के साथ अनबन से बचें। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी। आज जमीन वाहन आदि के सौदे करने या उसके दस्तावेज बनवाने का काम टालें।

धनु :- आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद अनुभव करेंगे। लघु यात्रा होने की संभावना है। भाग्य वृद्धि का योग है।

मकर :- संयमित वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों में से बचा लेगी। इसलिए सोच विचार कर बोलें। कुटुंबीजन के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से अस्वस्थ अनुभव करेंगे। दान पुण्य करेंगे तो प्रतिसाद मिलेगा।

कुंभ :- आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।  आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा।  आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।

मीन :- आज आप एकाग्रता का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। कोर्ट- कचहरी के कामकाज में तथा किसी का जमानती होने में सावधानी बरतें। वाणी को संयमित रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। लालच से भी बचें।

Check Also

18 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

      वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …