Breaking News
Home / breaking / 3 अगस्त गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़िए आज का राशिफल

3 अगस्त गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़िए आज का राशिफल

 

सावन मास, शुक्ल पक्ष, ग्यारस तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 16.37 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा। आपको गूढ़ और रहस्यमय विद्याओं तथा सम्बंधित बातों का विशेष आकर्षण रहेगा।

वृषभ :- आज आपको गृहस्थजीवन में सुख का अनुभव होगा। परिजन तथा निकट के स्नेहीजन के साथ प्रसन्न वातावरण में भोजन का आनंद ले सकेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे, इससे आपको यश और कीर्ति मिलेगी।

कर्क :- आज का दिन शांतिपूर्वक बिताएं। किसी से भी वाद-विवाद न करें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक आरोग्य अच्छा नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से पेट की पीड़ा रहेगी ।

सिंह :- आज आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ तथा मानसिक रूप से व्याकुल रहेंगे। परेशानी से बचने के लिए ईश्वर का स्मरण करें। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है।

कन्या :- किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढ़ें। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। ईश्वर का स्मरण करें।

तुला :- आज आपका मनोबल कमजोर रहेगा। इसलिए किसी निर्णय पर आना कठिन हो सकता है। नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। ईश्वर की भक्ति करें।

वृश्चिक :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।

धनु :- आज का दिन आपके लिए कठिनता भरा हो सकता है। परिजनों के साथ बहस होगी तथा दुख हो सकता है। वाणी पर संयम रखना पडे़गा।

मकर :- मित्रों, सम्बंधियों से की गई भेंट से आपका दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा।

कुंभ :- आज आपका दिन सामान्य है। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा, जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा।

मीन :- मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करें।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …